पहला प्यार
अतुकांत कविता
पहला प्यार जैसे बारिश
की पहली फ़ुआर ।
कानों में झींगुर सी झंझानाती
सखी की किलकार ।
तन को भिगोना
मन का सुलगना
धीमी धीमी अग्नि
से जैसे रोटियों का सिकना
टिप - टिप बूंदों की
करती हो जैसे मनुहार
गुनगुनाते अस्पष्ट से गीत
बिना संगीत थिरकते पॉव
छुप छुप के बतियाते
मीत से मोबाईल पर
घर होते या होते बाजार
कभी क्लास में कभी मॉल में
अजब सा नशा चढ़ता खुमार
न कोई घबराहट न कोई चिंता
काम जो भी बोले माँ बस कहते हाँ
इसी बहाने मिलता मौका
चुपचाप से खिसक लेते
दीदार करने को पहेले प्यार का
होती मुलाकात जो
तो खिल जाता कमल
रबड़ी के संग जैसे
काजू पिस्ते का पॉउडर
वाह वाह रे वाह
पहला प्यार जैसे बारिश
की पहली फ़ुआर ।
कानों में झींगुर सी झंझानाती
सखी की किलकार ।
