इंडी इंडी पोंगल पो 

खिचडी खिचडी मुझको दो

जिंदगी जिद्दी है उदास है बिंदास है

न छेडोगे इसे तो मायुस करेगी

मानाओगे पल पल इसको

त्योहार की तरह

तभी तो यारो इस से जीत पओगे

इंडी इंडी पोंगल पो 

कारवां सांसो का कहां हांथ में अपने

उछ्लोगे कूदोगे नाचोगे यदि

वरना तो संजीदा हो कर खो जाओगे

इंडी इंडी पोंगल पो 

खिचडी खिचडी मुझको दो

आग जलाओ मिलकर बैठो

मूंगफली रेवडी मुझसे लेलो

पोप्कोर्न फुलले सबको देदो

भून भून के गेहू के बाले

अरे समीरा तू भी पका ले

इंडी इंडी पोंगल पो 

खिचडी खिचडी मुझको दो

सानू दियो लोह्डी

तुहाडी जीवे जोडी

इस घर जाना

लोह्डी ले के आना

इंडी इंडी पोंगल पो 

खिचडी खिचडी मुझको दो


एक अबोध बालक // अरुण अतृप्त