एक पटल पर चर्चा के अंतर्गत ये विचार आया कि क्या अभ्यास से ही सफलता सुनिश्चित होती है मेरा भी यही मानना है कि ये सही है
प्रिय मित्रो अभ्यास से ही ये जीवन व्यवस्थित होता है - ये बात बिलकुल सही है यही अभ्यास हमारे सफल कार्यो की एक मात्र सीडी है
हम बचपन से देखते आ रहे है कोई भी कार्य बिना अभ्यास के सफल होना उतना आसन नही होता यदा कदा होता है लेकिन हमेशा नही सफल होने के लिये अभ्यास नितांत आवश्यक है था और रहेगा / कभी कभी हम जल्द बाजी में हडबडी में किसी विशेष कार्य में लग जाते है लेकिन उसकी सफलता संशय में ही होती है आभास के बिना किये गये कार्य कि सफलता निश्चित नही होती इसके विपरीत आभास होता है कि ये हो गया लेकिन उसकी गुणवत्ता प्रश्न वाचक ही रहती है
शत प्रतिशत इस जीवन में कुछ नही होता लेकिन फिर भी होता है
- डॉ. अरुण कुमार शास्त्री दिल्ली
मेरे मित्र बिजेंद्र जेमिनी के अनुसार
" मेरी दृष्टि में " अभ्यास से बड़ा कोई ज्ञान नहीं होता है । जो अभ्यास से बडी से बडी सफलता प्राप्त करते हैं । वहीं जानते हैं कि अभ्यास के ज्ञान का अर्थ क्या होता है
मेरे एक अन्य मित्र व सह चर्चाकार -- - इन्दु भूषण बाली पटना - बिहार से कहते है कि
जी हां! अभ्यास की शक्ति ही सफलता की कुंजी है। क्योंकि हमने कहां गलती की या असफलता का कारण क्या था? उसका पता अभ्यास से ही चलता है और कहते भी हैं कि करत-करत अभ्यास के जड़मति होत सुजान। अर्थात बार-बार अभ्यास करने पर मूर्ख व्यक्ति भी एक दिन कुशलता प्राप्त कर लेता है। जिसका सारांश यह है कि निरन्तर अभ्यास कम कुशल और कुशल व्यक्ति को पूर्णतया पारंगत बना देता है।
कहते हैं इतिहास पागल ही बनाते हैं। इसका सम्बन्ध भी अभ्यास से ही है। चूंकि बुद्धिमान लोग तो आम चूसने से मतलब रखते हैं और पागल यह सोचने पर विवश हो जाते हैं कि समस्त आम भूमि पर ही क्यों गिर रहे हैं? यह बात अलग है कि उसी पागलपन का परिणाम न्यूटन के गति नियम का स्वरूप धारण कर लेता है। इन्हीं कारणों के कारण लेखक, शोधक और विज्ञानिक एक साथ "पागल" की श्रेणी में रखे जाते हैं।
प्रसन्नता की बात यह है कि ऐसे प्राणी वर्तमान समय में न्यायपालिका में भी देखे जा रहे हैं। जो अपनी बुद्धि का परिचय कुछ अलग करके दिखाते हैं और प्रार्थी को कुछ भी न देते हुए वे वह सबकुछ दे जाते हैं। जिसकी प्रार्थी ने कल्पना भी नहीं की होती और उनके निर्णय के दूरगामी सकारात्मक परिणाम देख कर समस्त तथाकथित बुद्धिजीवी भौंचक्के रह जाते हैं। ऐसा करने के पीछे भी अभ्यास की सशक्त कुंजी का ही असाधारण प्रताप होता है।
अतः निरन्तर सशक्त अभ्यास से ही अल्प ज्ञान का साधारण व्यक्ति भी बड़े-बड़े ज्ञानियों के छक्के छुड़ाते हुए सफलता का परचम लहराता है। जिसका विश्वास हमारा धार्मिक पवित्र ग्रन्थ "श्रीमद्भागवत गीता" भी दिलाती है।
- इन्दु भूषण बाली
पटना - बिहार
तो दोस्तो ये बात शायद आप के समझ से भी सही निकलेगी कि बिना अभ्यास के कोई सफलता प्राप्त करना - या स्वप्न देखना आकाश कुसुम जैसे ही माना जायेगा
