मैं प्रेम में बुद्ध हो गई हूँ
त्याग दी तृष्णा
छोड़ दिया अहंकार
ध्यान मग्न हूँ
मैं प्रेम में हूँ
मौन हूँ
शांत हूँ
उन्मुक्त हूँ
मैं प्रेम में हूँ
खुद को पहचान लिया है
पूर्ण समर्पण कर दिया है
शून्य में समाहित हो कर
शून्य हो गई हूँ
मैं प्रेम में बुद्ध हो गई हूँ
डॉ. अपर्णा प्रधान
स्वरचित, सर्वाधिकार सुरक्षित

