बहुत ख़ास हो तुम
भोर का पहला, शाम का आखिरी ख़्याल हो
पावन खुशनुमा धूप हो, सुकून देती आस हो!!
प्रेम रस की बरसात हो, मृगतृष्णा सी प्यास हो
प्यार भरा संसार हो, खूबसूरत सा अहसास हो!!
उमंग भरी सौगात हो, अटूट सा विश्वास हो
प्रीत की झंकार हो, प्रणय का आगाज़ हो!!
जज़्बातों का सैलाब हो, ग़ज़ल के अल्फ़ाज़ हो
जीवन का साज़ हो, रूह की मधुर आवाज हो!!
मन्नत का धागा हो, इबादत में माँगी दुआ हो
खुशनुमा कायनात हो, दिल के सरताज हो!!
कुछ तो तुम में ऐसा है, दिल के इतने पास हो
अनकहा सा एतबार हो, मेरे लिए तुम बहुत ख़ास हो!!
डॉ. अपर्णा प्रधान
मेरे शब्द मेरी पहचान
स्वरचित, सर्वाधिकार सुरक्षित
