झूठ का साथ दिया होता तो,
तू कँचन महल में होता आज।
तू त्याग शर्म का चोला बाना,
ये दुनिया करती तुझ पर नाज।
हे पगले सच के सौदागर,
तू जीवनभर पछताएगा।
सच अनमोल इसे कौन खरीदे,
तू कीमत यहाँ चुकाएगा।
भीष्म प्रतिज्ञा से बढ़कर है,
सच के बोल जगत में आज।
तू त्याग शर्म का चोला बाना,
ये दुनिया करती तुझ पर नाज।
रह जाएगा जग में अकेला,
तेरी दुर्गति होगी जीवन भर।
दिन रात कटेगी पेट काटकर,
तू जी न सकेगा बन ठनकर।
ज़ालिम की मर्ज़ी के आगे,
भगवान की मर्ज़ी चले न आज।
तू त्याग शर्म का चोला बाना,
ये दुनिया करती तुझ पर नाज।
भूपेन्द्र डोंगरियाल
