क्रोध हृदय का क्यों कविता में फूटता है? 
मेरे लिखने से ही क्यों तुम्हारा मौन टूटता है?

ये सत्य है मैं झूठे संकल्प नहीं करता,
कारागार से भी सच में सच नहीं डरता।
क्षमा कर देता हूँ उसे जो क्षमा माँगता है,
लड़ता हूँ जब तक अहंकार नहीं मरता।
असफलताओं का दाग ऐसे ही नहीं छूटता है,
मेरे लिखने से ही क्यों तुम्हारा मौन टूटता है?

चाणक्य तो एक ही हुआ अब होगा न कभी,
हाँ,अब अपनी मांद में शिकार करते हैं सभी।
हस्तिनापुर नहीं रण के लिए तू भी कुरुक्षेत्र चुन,
कविता नहीं संकल्प पढ़ मान संकल्पों को अभी।
छल करके अपनों का विश्वास टूटता है।
मेरे लिखने से ही क्यों तुम्हारा मौन टूटता है?

क्रोध हृदय का क्यों कविता में फूटता है? 
मेरे लिखने से ही क्यों तुम्हारा मौन टूटता है?

भूपेन्द्र डोंगरियाल
30/10/19