सही जन होते हैं बेचैन,
भगत भी खो जाते हैं होश।
जब मन में बैठा रोष,
हिया को तनिक नहीं सन्तोष।

है अफ़रा-तफरी सी जग में,
चुभे हैं कण्टक से पग में।
उनके दोष भी क्या ढूँढ़ें,
लहू नहीं पानी बहे रग में।

गरल सा पीते हैं कुछ लोग,
धुँआ संग करें मदिरा भोग।
जो सात्विक जीवन जीते हैं,
उन्हें ही लगते हैं अब रोग।

कहूँ मैं व्यथा किसे दूँ दोष,
देखकर होता है अफ़सोस।
सही जन होते हैं बेचैन,
हिया को तनिक नहीं सन्तोष।

भूपेन्द्र डोंगरियाल