अपनों के हाथों में देखी तलवार हैं,
कोई कम नहीं हैं सभी होशियार हैं।

समझ सबकी अपनी ये अपनी बिसात है,
सजी सबकी सेना अब मोहरे तैयार हैं।

कत्ल अपनों का होता परायों की जीत में,
मुख में है प्यार सबके हाथ में हथियार हैं।

उधारी के अदब की नई कुछ ये रीत है,
है फ़ितरत में दगा सबके झूठे करार हैं।

ख़त्म हो गयी है हर कोशिश सुलह की,
न फरियादी कोई सब अड़ियल सरकार हैं।

जो नफ़रत न पनपे खुशी होगी सबको,
न दिल में न हाथ में ही ऐसे इश्तिहार हैं।

अपनों के हाथों में देखी तलवार हैं,
कोई कम नहीं हैं सभी होशियार हैं।

भूपेन्द्र डोंगरियाल