शूल से जब बिंधा,
मन बदल सा गया।
फूल को देखकर,
दिल यहाँ लग गया।

फूल मैं गुलाब था,
ख़ुशी के रंग में रंगा।
कली के संग मस्त था।
शूल से लहू में रंगा।
फूल हैं कम यहाँ,
ये शूल का चमन नया।
फूल को देखकर,
दिल यहाँ लग गया।

ये देखकर लोग सब,
मुस्कराने लगे।
शूल संग फ़ूल भी,
खिलखिलाने लगे।
देख कर दृश्य यह,
तन-मन प्रसन्न भया।
फूल को देखकर,
दिल यहाँ लग गया।

सुवास से ये चमन,
जब महकने लगे।
जब फूल टूटने लगे,
सब शूल सिसकने लगे।
दिल फूल का चीरकर,
शूल को आयी दया।
फूल को देखकर,
दिल यहाँ लग गया।

भूपेन्द्र डोंगरियाल