देर से ही बस चला है,
जान कर भी मान लो।।
मैं सयाना हूँ नहीं,
बस मान लो पहचान लो।
जिंदगी जिसकी चली,
उसकी डगर पर ध्यान दो।
ब्रह्माण्ड में हर जीव को,
क्षमा,दया का दान दो।
आखरी लम्हों में मेरे,
प्यार को परवान दो।
मैं सयाना हूँ नहीं,
बस मान लो पहचान लो।।1।।
काफिलों के साथ बढ़कर,
मंजिलों को ठान लो।
फिर कोई काफिर कहे तो,
जान कर भी जान लो।
बस समय का खेल देखो, ज
ान कर भी मान लो।
मैं सयाना हूँ नहीं,
बस मान लो पहचान लो।।2।।
अब कोई कुछ भी कहे,
फिर भी डगर थमती नहीं।
हर बात अपने दिल पे ले लो,
बात ये जमती नहीं।
उफ़ हवा का रुख़ है कैसा,
उड़ती लटों से जान लो।
मैं सयाना हूँ नहीं,
बस मान लो पहचान लो।।3।। भूपेन्द्र डोंगरियाल
