मैं पूजा का फूल हूँ,
प्रभु चरण का धूल हूँ।
जो भी धोखा करते मुझसे,
मैं उनके हिय का शूल हूँ।

पूजा के पावन मन्त्रों से,
बढ़ती है ईश्वर से प्रीत।
शंखनाद जब भी होता है,
होती है तब सच की जीत।
समझाता हूँ बुरे वक़्त में,
इस समय तेरे अनुकूल हूँ।
जो भी धोखा करते मुझसे,
मैं उनके हिय का शूल हूँ।

बुरा नहीं करता हूँ किसी का,
मैं प्रभु का सेवक सच्चा हूँ।
बत्तीस बुराइयां चहूँ ओर हैं,
पर मैं जिव्हा सा अच्छा हूँ।
लाख बुराई करें दुष्ट पर,
मैं पूजा में मशगूल हूँ।
जो भी धोखा करते मुझसे,
मैं उनके हिय का शूल हूँ।

मैं पूजा का फूल हूँ,
प्रभु चरण का धूल हूँ।
जो भी धोखा करते मुझसे,
मैं उनके हिय का शूल हूँ।

भूपेन्द्र डोंगरियाल