ठिठुर सा रहा था,
अब जम सा गया हूँ।
अपने ही गम में,
अब रम सा गया हूँ।

अब न स्वप्नों में खोता,
न यादें सताती।
मौत लोरी सुनाती,
तब घनी नींद आती।
जब से परियों को देखा,
सहम सा गया हूँ।
अपने ही गम में,
अब रम सा गया हूँ।

कभी मेरी जिंदगी के,
अरमान तुम थे।
जब मुश्किल में मैं था,
परेशान तुम थे।
यही सोच कर अब,
नरम सा भया हूँ।
अपने ही गम में,
अब रम सा गया हूँ।

मैं खोया हूँ जग में,
अब खुद मैं कहीं हूँ।
था कभी वक़्त मेरा,
पर अब मैं नहीं हूँ।
हैं ज़ख्म भी नए तो,
मैं मरहम भी नया हूँ।
अपने ही गम में,
अब रम सा गया हूँ।

भूपेन्द्र डोंगरियाल