अपना बनाने की ज़िद ने,परायों को अपना लिया।
मैंने पीछे मुड़कर देखा तो मैं आज भी अकेला हूँ।।
किसी ने तल्ख़ टिप्पणी की,जरा एकला चल के देख।
मैं बढ़ता गया अकेले ही मैं आज भी अकेला हूँ।।
साँप-सीढ़ी के इस खेल में सीढ़ी की औक़ात नहीं।
अपनी मंज़िल की तलाश में,मैं आज भी अकेला हूँ।।
मेरी क़लम की धार से परेशान कोई पराये नहीं,
पाठक पढ़ रहे हैं प्यार से मैं आज भी अकेला हूँ।।
इधर जमीं का सच लिखूँ तो जमीं नाराज़ होती है।
कल जिस डगर पर अकेला था मैं आज भी अकेला हूँ।।
भूपेन्द्र डोंगरियाल
