तू झूठ के ख़ातिर मौन रहेगा,
सच की कहानी कौन कहेगा।
सच का सच में कत्ल हुआ है,
इस दर्द ने मेरे दिल को छुआ है।।
झूठ की बुराई सभी करेंगे,
सच की गवाही से सभी डरेंगे।
सबने देखा अपनी नज़र से,
चुप हैं बन्दे किस की डर से।।
इन्सान भी चुप भगवान भी चुप है।
है शैतानी ताक़त अँधेरा घुप है।
ईमान पिटा सच डरा-डरा है।
हृदय का हर घाव हरा है।
पूछ रहा सच किधर मैं जाऊँ,
क्या देव छोड़ शैतान मनाऊँ।
मौन रहूँ अस्तित्व बचाऊँ।
नमकहराम कि रोटी खाऊँ।
भूपेन्द्र डोंगरियाल
18/02/2021
