न कर गुनाहगारों की कद्र,इस तरह हाथ जोड़कर,
वरना मैं भी चला जाऊँगा तेरी ये बस्ती छोड़कर।।
न कर समन्दर के किनारों से रिश्ता,ये लंगर तोड़कर।
वरना मैं भी चला जाऊँगा तेरी ये कश्ती छोड़कर।।
न कर अपने उस इल्म के चर्चे,मायूसों को निचोड़कर,
वरना मैं ही चला जाऊँगा तेरी ये मस्ती छोड़कर।।
न सता किसी बेक़सूर को,न किसी से इतनी होड़कर,
एक दिन सबको जाना है अपनी गृहस्थी छोड़कर।।
भूपेन्द्र डोंगरियाल
23/03/2025
