गीत गाऊँगा ख़ुशी के गीत गाऊँगा।
हो गौरिया रेएएएए।
तेरे संग मैं ख़ुशी के गीत गाऊँगा।
गीत गाऊँगा ख़ुशी के गीत गाऊँगा।।

सारे शहर घूम के मैं आया अपने गाँव।
तुझे देख मिल गई है जिंदगी में छाँव।
हो गौरिया रेएएएए।
अब तेरे दिल की छाँव में ही प्रीत पाऊँगा।।
गीत गाऊँगा ख़ुशी के गीत गाऊँगा।।

तेरे मौज़ा में मुझे भी मिल गया सकूँ।
दिल करे अब जिंदगीभर बस यहीं रुकूँ।।
हो गौरिया रेएएएए।
अब साथ तेरा मिल गया मैं जीत जाऊँगा।
गीत गाऊँगा ख़ुशी के गीत गाऊँगा।।

गीत गाऊँगा ख़ुशी के गीत गाऊँगा।
हो गौरिया रेएएएए।
तेरे संग मैं ख़ुशी के गीत गाऊँगा।
गीत गाऊँगा ख़ुशी के गीत गाऊँगा।।

गीतकार-भूपेन्द्र डोंगरियाल