आओ ऐसा पत्थर उछालें,
नीले अंबर की ओर।
जो कभी लौट कर न आए,
घर और शहर की ओर।
आओ ! ढूँढो-खोजो ऐसा पत्थर,
जो ज़ख्म न दे किसी इन्सान को।
न लगे उड़ते उडगन को,
न शमशान में बैठे शैतान को।
न टकराये पेड़ की टहनियों से,
न कलियों और पत्तियों से।
जहाँ कहीं भी जाए पत्थर,
लगे आया है वह इश्क़ की गलियों से।
उछलते ही आसमान छेद दे।
अपने लक्ष्य को भेद दे।
आओ ऐसा पत्थर उछालें,
जो दिल को दिल का पैग़ाम भेज दे।
भूपेन्द्र डोंगरियाल
