इतनी मोहलत अब ठीक नहीं,
यह देश जलाने वालों को।
कुछ तो कदम बढ़ाने होंगे।
यह देश चलाने वालों को।

खण्डित करने भारत अपना,
जिन्हें न्यौता दे के बुलाया था।
देख लिया उनका मकसत भी,
जिनको गले लगाया था।

दो टुकड़ों में बाँट के भारत,
क्यों पाकिस्तान बनाया था।
जब ज़ुल्म थमे नहीं पूरब में
बांग्लादेश बना क्या पाया था।

लज्जा भी नहीं आती होगी,
घुसपैठ कराने वालों को।
कुछ तो कदम बढ़ाने होंगे।
यह देश चलाने वालों को।

इतिहास के पन्ने पलट के देखो,
कब किसने रक्त बहाया है।
तलवार के दम पर किसने किसको,
यहाँ अपना भक्त बनाया है।

अपने देश में अपनों का हक,
गैरों के ख़ातिर बाँट दिया।
ये मुल्क बाँटकर डटे रहे जो,
उसने भी यहाँ ठाठ किया।

सूली पर पहले लटकाओ,
देशद्रोही बचाने वालों को।
कुछ तो कदम बढ़ाने होंगे।
यह देश चलाने वालों को।

न्याय उसे ही मिले देश में,
जो देश के हित में बोलेगा।
उसे देश छोड़कर जाना होगा,
जो गद्दारों सा मुँह खोलेगा।

खाला का घर समझ के जो भी,
इस देश के अन्दर लेटा है।
सम्मान से अपने उस घर लौटे,
जिस घर का वह बेटा है।

थोड़ी सख़्ती अपनानी होगी,
यह कानून बनाने वालों को।
कुछ तो कदम बढ़ाने होंगे।
यह देश चलाने वालों को।

भूपेन्द्र डोंगरियाल