एक नया नगर बन जाएगा,
एक नया शहर बन जाएगा।
तब गाँव बसाना मुश्किल है,
इन्सान पलायन कर जाएगा।

सरकार शहर में बस जाएगी,
जनता हवा को तरस जाएगी।
न तो धूप मिलेगी सर्दी में,
छाँव को सड़कें डंस जाएगी।

नीला अम्बर पीला होगा,
शहर सीमेंट सा टीला होगा।
सीधा साधा गाँव डरेगा,
हर नगर शहर नशीला होगा।

गाँव के छोरे शहर में आ के,
नौकर बनकर खाते फाके।
अब गाँव याद आया है सबको,
जान बचेगी अब घर जाके।

भूपेन्द्र डोंगरियाल