जीने वाले कहते रहते,
जिंदा हैं हम भी जग में।
पीने वाले कहते रहते,
पीते हैं हम भी जग में।।

इसी बात का ताल-मेल है,
जीने-पीने वालों में।
खाक छिपेगा राज किसी का,
महफिल के ही सवालों में।।

जीने वालो खूब जियो तुम,
पीने वालो खूब पियो।
अपनी मौजा याद रखो तुम,
दुनिया की मस्ती खूब जियो।।

शक्ल देख पैगाम न देना,
सुंदर भी सुंदरवन है।
अक्ल बेच धनवान न बनना,
धन की जरूरत बस धन है।।

सुलझ गई है मन की गुत्थी,
या फिर मन में उलझन है।
फिर जग में जियो या जग में पियो तुम,
ये दुनिया की उलझन है।।
       
        भूपेन्द्र डोंगरियाल