जागरूक सदस्य से,
संविधान का पालक बन।
भय का भूत त्याग,
चालाक नहीं चालक बन।
घोर तपस्या कर,
हाड़-माँस मत लाद।
बुरे के संग बुरा बन,
विरोधी भी देंगे दाद।
दरिया में डाल नेकी को,
भले संग भला बन।
कौन किसके साथ गया,
अकेला ही चला तन।
मुश्किलों को मारने में,
कोमल नहीं मारक बन।
भय का भूत त्याग,
चालाक नहीं चालक बन।
आईने में खुद को न देख,
समय को दर्पण दिखा।
मौक़ापरस्ती छोड़कर,
कर्म के लिए समर्पण दिखा।
पद का मोह त्याग,
अहंकार को लगा आग।
कुन्दन बन तपता रह,
अलाप मत बुरा राग।
ध्रुव सा अटल रह,
जेष्ठ का अरुण बन।
रोग-शोक त्याग कर,
पुनः अब तरुण बन।
महारथी जयद्रथ नहीं,
अभिमन्यु सा बालक बन।
भय का भूत त्याग,
चालाक नहीं चालक बन।
भूपेन्द्र डोंगरियाल
