मुझे प्यार नहीं,अपनत्व चाहिए।
सगी माँ जैसा ममत्व चाहिए।
जानते हो क्यों ?
क्योंकि प्यार,उधार का सौदा है।
और ममत्व कल्पतरु सा पौधा है।
छलकते यौवन का प्यार,
पूनम के चाँद सी ललकार है।
यौवन आज खिलखिलाकर चलता है,
इसका कल अमावस सा अन्धकार है।
मुझे चार दिन की चाँदनी जैसा प्यार नहीं,
सूरज जैसा सत्व चाहिए।
सगी माँ जैसा ममत्व चाहिए।
अपनत्व के सामने प्यार कौड़ी के भाव है।
ममत्व तो अपनत्व से भी घनी छाँव है।
प्यार एक नाटक,नौटंकी,व्यापार है,
हाँ तक ठीक ना में तकरार है।
अपनत्व में अधिकार है।
ममत्व में दुलार है।
मुझे प्यार नहीं,अपनत्व चाहिए।
सगी माँ जैसा ममत्व चाहिए।
भूपेन्द्र डोंगरियाल
