कभी दुंदुभी बजाता हूँ,
कभी ये गीत गाता हूँ।
आओ पथिक मेहनत करो,
मैं सबको जगाता हूँ।

ये नाटक,नौटंकियाँ,
सब बंद हो गए आज।
नेताओं के भाषणों में,
अब बज रहे हैं साज।
तिलमिलाती,छटपटाती,
जनता पे गिरती गाज।
अनपढ़,गंवार लोग हैं,
लुटरों पे करते नाज़।
लुटरों की चुंगल में फँसा जो,
मैं उसको छुड़ाता हूँ।
आओ पथिक मेहनत करो,
मैं सबको जगाता हूँ।

तू कौन है पहचान ले,
भला-बुरा खुद जान ले।
हक़-हकूकों के लिए लड़,
तू जीत मन में ठान ले।
परतन्त्र से आज़ाद बन,
दो बात मेरी मान ले।
तू गद्दारों का कर शमन,
ले आज यह वरदान ले।
जो बढ़ नहीं सकता है आगे,
मैं उसको बढ़ाता हूँ।
आओ पथिक मेहनत करो,
मैं सबको जगाता हूँ।

नहिं किसी से आस कर,
खुद पर विश्वास कर।
मेहनत सदा करता रहा,
इस बार तू कुछ खास कर।
असफलता से सीख ले,
मुश्किलों का नाश कर।
न जीत पर ही जश्न कर,
न हार का उपहास कर।
सगा नहीं नेता किसी का,
मैं सबको पढ़ाता हूँ।
आओ पथिक मेहनत करो,
मैं सबको जगाता हूँ।

भूपेन्द्र डोंगरियाल
08/12/2020