वो जब याद आता है..
तो सब कुछ भूल जाता हूँ..
यूँ दिल की उलझन को..
मेरी शिद्दत बनाता हूँ..
है एक टुटा हुआ सा दिल..
जिसे धड़कन सुनाता हूँ..
जैसे साँसों की बंदिश को..
अपनी जिद बताता हूँ..
ना पूरा जीता खुशिओं को..
ना खुल के ग़म दिखाता हूँ..
आईना आये जो सामने..
तो बस यूँ मुस्कुराता हूँ..
ये कैसी है ज़िन्दगी..
जिसे मैं आजमाता हूँ..
वो मेरे साथ है लेकिन..
जिसे मैं तन्हा पाता हूँ..
वो मेरी जान है शायद..
सताता हूँ..मनाता हूँ..
वो मुझसे मांगती मुझको..
मैं खुद को हार जाता हूँ..