"गम था उसके जाने का पर आँख भी नम ना हुई।

हम यूँ ही मिलते रहेंगे यह आस भी कम ना हुई।

न यह लगा सब थम गया, दुनिया भी खतम ना हुई।

हंसने मुस्कुराने की वह चाह भी कम ना हुई।

मुझमें भी वो उसमें भी मैं फिर भी कभी हम ना हुई।

शायद इसीलिए आज तक ये आँख भी नम ना हुई।"