आओ बैठें यहाँ, फिर चलेंगे कहीं,

आज हम तुम मिले, फिर मिलेंगे कभी।

देखो यहाँ इस हरी घास पर, मैं तेरी बाँह पर, तू मेरी बाँह पर,

बहकी-सी बातें, फिर करेंगे अभी।


उंगलियों पर मेरी हाथ फेरो न तुम,

गेसुओं में मुझे अपने घेऱो न तुम।

यूँ करोगे तो फिर, हम चुप रहेंगे नहीं।

दूर जाना न तुम, संग मेरे हो तुम,

यूँ रहोगे तो हम कुछ कहेंगे नहीं।