आओ बैठें यहां, फिर चलेंगे कहीं,

आज हम तुम मिले, फिर मिलेंगे कभी।

देखो यहां इस हरी घास पर,

मैं तेरी बाह पर, तू मेरी बाह पर।

बहकी-सी बातें, फिर करेंगे अभी।


उंगलियों पर मेरी हाथ फेरे ना तुम,

गेसुओं में मुझे अपने घेरे ना तुम।

यूं करोगे तो फिर, हम चुप रहेंगे नहीं।

दूर जाना ना तुम, संग मेरे हो तुम,

यूं रहोगे तो हम कुछ कहेंगे नहीं।