एक छण को अगर, तुम राधिका बन सको,

उम्र के लिए मैं श्याम हो जाऊँगा।

मेरी वंशी की तानों में सज जाओ तुम,

मैं निधिवन की छाँव हो जाऊँगा।

एक छण को अगर, तुम राधिका बन सको...

ब्रज की होली बनो, गुलाल बन जाऊँ मैं,

रंग हरा बन सको, लाल बन जाऊँ मैं।

छड़ अगर बन सको, ढाल बन जाऊँ मैं,

गीत बन कर अगर आ सको होठ में,

मेरे अधरों को आराम हो जायेगा।

एक छण को अगर, तुम राधिका बन सको...

हाथ में हाथ को डालकर देख लो,

बीज प्रेम का एक पालकर देख लो।

जो भी खास हूँ, मैं आम हो जाऊँगा,

एक छण को अगर, तुम राधिका बन सको...