ख्वाहिशें बढ़ ना जाए, चलो इसे विराम दें,
जो हुआ उसे भूलकर, कुछ नया अंजाम दें।
असंभव की नाव पर बैठकर ,कितनी भी दूर जाए हम,
शाम होना तय है,
जब समंदर लहरों को ही ना समझ पाए,
उन लहरों में नाकाम होना तय है,
शाम हो, नाकाम हो या फिर नई कोशिश हो,
इससे पहले की ख्वाहिशें बढ़ पायें,चलो इसे विराम दें,
जो हुआ उसे भूलकर, कुछ नया अंजाम दें।
कैसे मिले दो मुसाफिर ,जो अलग राहों पे खड़े थे,
बात होगी किसी और दुनिया की, या फिर शायद कुछ बाकी रह गया हो,
कुछ एक जैसा ही सफर था, कभी कहीं मायूसी तो कभी कहीं थोड़ा रंगत था,
किसी के हिस्से में कुछ ज्यादा ,किसी के हिस्से में कुछ कम, मगर दोनों को मौका बराबर मिला,
इससे पहले कि ख्वाहिशे ऊंची उड़ान भरें ,चलो इसे विराम दें,
जो हुआ उसे भूलकर ,कुछ नया अंजाम दें।
कुछ अफसाने एक जैसे,बहुत किस्से एकदम अलग,
यूं बातें तो बहुत हुई ,मगर कसर कहीं बाकी तो रह ही गई,
तारों में खो जाएंगे अधूरी बातें, फिर से किस्से बनेंगे किसी और दुनिया में,
वहां भी शायद ,यूं ही ,ये अनकही बातें अनकही ही रहे,
या फिर हो सकता है ये किताब पूरी ही हो जाए,
क्या होगा अंत इस सिलसिला का ,जो अभी शुरू हुई ,या फिर किसी और दुनिया की बात है,
इससे पहले कि सिलसिला शुरू हो फिर से नई ख्वाहिशों का,चलो इसे विराम दें,
जो हुआ उसे भूलकर, कुछ नया अंजाम दें।
कुछ इजहार,कुछ खुशी,कुछ गम ,जो भी शब्द थे,माला में पिरो के आसमान में उछाल दिया है,
फिर से मेरे ऊपर ही ना गिरे ,कुछ दूर पे खड़ा हो के, कुछ दिन देखूंगा,
फिर, हम से, मेरा मेै निकाल कर, हम का तुम ना दिखे, जल्दी से पीछे मुड़कर ,अपने आंसुओं को पोछकर,अपने रास्तों को खोजने लगूंगा,
मुक्त होने की चाहत, बंधन बनेगी मुक्ति का,
फिर भी उन बंधनों को थोपूंगा अपने ऊपर,
या मान के, की यही नियति है, इस विराट अहंकार की,
जो कुछ बंधनों को ही तो तोड़ना था ,ना तोड़ पाए,
बस कोसते ही रहे ,अपने अलावा हर चीज को,
अब किसी ख्वाहिश का कोई मोल नहीं ,चलो इसे विराम दें,
जो हुआ उसे भूलकर, कुछ नया अंजाम दें।
यह शब्द जो ऊपर गढेे गए हैं ,कुछ दिल के, कुछ मन के फसाने हैं,
बहाना तो नहीं है दूर जाने का ,दोनों तरफ वालों को पता है
अर्थ कुछ भी निकालो इन शब्दों का ,मेरे अर्थ तक मत पहुंचना,
जो पहुंच भी जाना, तो इन शब्दों को सहेजना मत,
छोटा हिस्सा समझना ,या अधूरी किताब अपने जीवन का,
अपने हिसाब से मोल लगा लेना ,जो भी समझ आये,
जो भी आंखों के सामने दिखे इन्हें पढ़ते हुए ,उन्हें भ्रम मानना,
रास्ते कटेंगे ,शायद अभी ना लगे ,लेकिन बीत ही जायेंगे,
ख्वाहिशे आए तो थोड़ी देर आने देना ,लेकिन फिर उसे विराम देना,
जो हुआ उसे भूलकर ,कुछ नया अंजाम देना।
