एक बार छोड़ दिया अपने मन को,
देखना था कहां तक ये ख्वाब सजाता है ,
कहां तक राग और द्वेष जगाता है,
पहुंच गया ऊंचे आसमान में एक पल में 
पहले आसमां सजाया 
उसमें सूरज उगाया ,
फिर कुछ बादल बनाए  
थोड़ी बूंदे बरसाई,
उन बू़ंदो में महबूब के साथ थोड़े वक्त बिताए,
फिर उसे चांद बताया और फिर तारे गिनाए 
दोनों तारे गिनते गिनते टूटते तारों को देखा
फिर दोनों ने मन को उड़ान भरने दिया 
और मांगा एक दूसरे को सदा के लिए,
रात होते-होते दोनों चले अपने घर को,
वहां मन ने स्थिरता के लिए ,द्वेष को जगाया 
जीवन भर का महबूब, दो पल का साथी नजर आया,
फिर ऊपर अंधेरी काली रात को देखा,
उसमें वही चांद ,सिर्फ चांद नजर आया 
भय, वासना, अहंकार, और ना जाने क्या-क्या उस अंधेरी रात में दिखे
मगर महबूब नजर नहीं आया,
ना नजर आए किए हुए वादे ,जो अभी कुछ देर पहले ही तो हुए थे,
ना जाने कहां सब रेत के घर की तरह किसी आंधी में ढह गए,
मन विचलित हो उठा,
राग और द्वेष से परे से शुन्य मे जाने का राग फिर से जगाया,
और फिर आखिरकार हार मान कर आंखें खोली 
और नम आंखों से अनंत द्वेष की दुनिया को फिर से देखने लगा