इन आँखों में पत्थरों के हुज़ूम
रोते बिलखते उंघते अनमनाते साये
कोसती हुई आवाजे
सूंघते हुए ज़िस्म को रूह को हड्डियों के कंकाल
सब इतना वीभत्स
के अंदर जो कुछ है वो बाहर उलटा जा रहा है
हांथो से वक़्त और ज़हन से हर सवाल फिसलता जा रहा है
और एक सुन्य कि तरफ बढ़ते हुए मेरे ये कदम
लड़खड़ा रहे है खुद को रोकने कि कोसिस कर रहे है
उस सुन्य कि तरफ जो स्वेत है निर्मल है
जहाँ शांति का भाव है
कुछ पाने खोने को डर नहीं है
सब कुछ सुन्य है और मैं भी उस सुन्य मैं हूँ
जहाँ जीवन कि कड़वाहट
झुंझलाती हुई कोशिसों कि चीखे
कुछ और नया कुरेदते हुए नाखुनो कि पीड़ा नहीं है
उस सुन्य कि तरफ बढ़ते कदम मुझे रोकते है
--- दिव्मना