मेरा जानना गलत हुआ
मेरे मानने में नहीं रहा असर
तलब लिए हयात की
भटक रहा था मैं दर बदर
रेत की बिसात है
ज़िन्दगी है मुख़्तसर
किसी मोड़ पर किसी क़याम पर
किसी ज़िल्द के पयाम पर
सरे राह किसी को ढूढती
है अश्क सलीबों से बेश्तर
मेरा जानना गलत हुआ
मेरे मानने में नहीं रहा असर
— दिवम्ना