जितना दबाता हूँ उभर आता है चेहरे पर
लिपटा रहता है ज़िस्म पे खाल की तरह
सोचता हूँ किसी दिन पोटली में बंद करके
कही दूर किसी ऐसे रास्ते किसी ऐसे मोड़ पे
छोड़ आऊं जहाँ दोबारा जाना न हो
पलट कर उस ठिकाने तक का कोई बहाना न हो
मगर उस मंजिल तक का सफर तय करना तो होगा
हाँ कुछ देर के मरना तो होगा
कुछ देर के लिए ही सही मरना तो होगा
जितना दबाता हूँ उभर आता है चेहरे पर
— दिवम्ना