माँ
माँ तू ही मेरी रचियता,
तू ही मेरा आधार,
तेरे बिन जैसे मेरा जीवन निराधार,
तूने ही मूझे बोलना सिखाया,
जीवन के हर रस्तो पर चलना सिखाया,
तूने ही मेरा कदम कदम हौसला बढाया,
हर घडी तूने माँ, संभलना सिखाया,
जीवन की हर मुश्किल से लडना सिखाया,
तेरे सहारे मैं हूं आगे बढी,
तेरे ही आंचल से है,मेरे जीवन की डोर बंधी,
तेरी क्या गाथा करु माँ शब्दों मे बयां,
तेरे आगे शब्द हो जाए निःशब्द जहां,
तू ही है माँ मेरे जीवन की निर्माता,
तेरे आगे समस्त ब्रह्माण्ड छोटा हो जाता।