अनजानी मेरी कुछ कविताओं को न कोई आसरा मिला, न कोई सहारा
शायद इसीलिए ये इन कोरे कागज़ो की दरमियाँ
अपना एक घर ढ़ूंढती हैंं
इसके लफ्ज़ो की गहराई मे बह रहे अहसास को न समझता होगा ये क़ल्ब,
शायद इसलिए इन कोरे कागज़ो पर ये अपना हमसफर ढ़ूंढती हैं
इसके लफ्ज़ आपसी रंजिश मे लड-झगड कर घूट -घूट रहते होगें कहीं
शायद इसलिए इन कोरे कागज़ो पर ये आज़ादी की हवा ढ़ूंढती हैं
इसके इन बेजुबान शब्दों को कोई तो सुनने वाला मिल सके
शायद इसीलिए इन कोरे कागज़ो मे एक बुलंद आवाज़ ढ़ूंढती हैं
बरसों से कैद रही है ये मेरे मन के कारावास जहालत मे
शायद इन कोरे कागज़ो मे ये अब अपना खुला आसमां ढ़ूंढती हैं