इंसान के शरीर का सबसे खूबसूरत,
पर रहस्यमयी अंग होता है— उसकी आँखें।

सिर्फ आँखें देखकर आप बता सकते हैं,
कि वह खुश है,
डरा हुआ है,
घबराया है,
सकपकाया है,
गुस्से में है,
या सबसे ज़रूरी—
कि वह प्यार में है।

आँखें सब नाप लेती हैं—
जिस्म की सतह से लेकर,
आत्मा के उथलेपन को भी,
और हृदय की अथाह गहराइयों तक।

आँखें कभी झूठ नहीं बोलतीं,
बस उन्हें पढ़ना आना चाहिए।