सोचता हूँ की तुम्हे फोन करूँ

और बोलूं कि "कहाँ पर हो तुम

आज कल फोन नहीं क़रतीं हो

इंस्टाग्राम पर दो तीन मैसज

जो तुमने सीन कर के छोड़ दिए

सुबह जैसे मैं उठा अगले दिन

उसपर देखा की कहीं कुछ तो हो

तुम एक लाइक भी कर देती तो

यार थोड़ा सा भरम रह जाता

प्यार,थोड़ा सा भरम रह जाता"

ये बात पर है सब मेरे मन की

तुम्हे सुनना है कब मेरे मन की

इसी कारण मैं,पहुच डायल तक

फोन बिस्तर पे फेक देता हूँ


अब तुम्हे फोन करूँ तो ये हो

फोन को जैसे तुम ,उठाओगी 

कान पर ज्यो ही लगाओगी

होठ से बोलोगी "कोई काम है क्या

जो भी है जल्दी बताओ... जाओ"

तेरे आवाज में लिपटे पत्थर

मेरे मोहब्बत पे लगेंगे "धड़ "से

मैं बोलूंगा "कोई बात नहीं

वो ...गलती से लग गया शायद

किसी और को मिलाना था"

अपने नादान से नादानी पर

अपने आदत के इस रवानी पर

देर तक सोचूंगा, झुझलाऊंगा 

मुझे मालूम है,यही होना है

जो तुम्हे फोन मैं मिलाऊँगा

-दिव्यांश पाठक