हर उस चीज को बस एक पल जिया है

जिसका तुम कहो, हमने कुछ नहीं किया है

झलक देखी है मेने उन कहानियों में

जिन्हें बताकर हमें सुला दीया है


ये जो अंदाज नहीं पसंद आते तुम्हें

तुम्हारी दी हुई विरासत है

शिकायत है जो तुम्हारी

ज़माने भर की आफत हैं


सिर्फ ज़ुल्म ही दो इस पीढ़ी को

शुरुआत तुमसे और खत्म करे हम

अखरने लगते है फिर तुम्हें ही

हमारे ये बढ़ते कदम