कॉपी का आख़िरी पन्ना

मेरा अपना,

पहला हस्ताक्षर,

उसके नाम का,

पहला अक्षर।

आड़ी-तिरछी,

स्याह लकीर,

दिल और उसमें,

चुभा हुआ तीर।

गुलाब, होंठ,

आँखों में नीर,

न जाने,

कितनी तस्वीर।

हँसते-रोते,

चेहरों के भाव,

कहीं कटे-मिटाए

चाहत के नाम।

और न जाने कितनी

अधूरी तमन्ना

संजोकर रखता था—

मेरी कॉपी का

आख़िरी पन्ना।

दिवाकर पाण्डेय ‘मनोज’