ज़िंदा होकर भी
न कोई वजूद है मेरा,
किसी को फ़र्क़ भी नहीं—
जिस्म ही बस है मौजूद मेरा।

न मुझमें कोई बात है,
न कोई है, पहचान मेरा।
भीड़ में होकर भी हूँ तन्हा,
यहाँ न कोई यार मेरा।

बेग़ैरत हूँ, बेशर्म भी हूँ,
और न कोई ईमान मेरा।
मुफ़लिसी है क़िस्मत मेरी,
बेरोज़गार है नाम मेरा।

Divaker Pandey 'Manoj'