कुछ अनकही,
उम्मीद अपनों से,
जैसे सतरंगी
तस्वीर सपनों की।
मन चुपचाप
कुछ रंग भरता है,
हर रिश्ते में
कुछ अपना रखता है।
फिर जब रंग
फीके पड़ जाते हैं,
सपनों के चित्र
अधूरे रह जाते हैं।
तब तड़पता है मन,
दिल भी रोता है,
प्रेम, विश्वास, अपनापन—
सब कुछ खोने लगता है।
रंग खुद ही भरे थे,
उम्मीदों के,
फिर क्यों शिकायत
उन अपनों से?
रंग-बिरंगी दुनिया में,
जाने कितने रंग भरे,
क्यों चाहें हर रंग जीवन का
अपनी चाहत से ही सजे?
दिवाकर पाण्डेय ' मनोज '
