पापा
सपनों में क्यूँ आते हो
सच में पास आओ न
मुझको गले लगाओ न
बहोत सा दर्द भर गया है
मिलकर इसे निकालो न
मैं तो सपनों में भी मिल लेता हूँ
माँ का क्या
वो तो सोती ही नहीं
वो कैसे मिलेंगी आपसे
मोन मत रहो कुछ बोलो न
रात जब उठ बहन रोती है
पापा पापा करती है
उसका भी डर भगाओ न
भाई थोड़ा दूर जा रहा है
नहीं जानता पास उसे कैसे लाऊँ
आप ही आ कर समझाओ न
पापा पास आओ न
पापा पास आओ न


