अनंत, अप्रतिम, अद्वितीय, अतुलनीय
अविचल, अविरल, अविकल, अविफल
कभी सागर का शोर तो कभी झील से सरल
उनके सहारे मेरे कदम नहीं गए कभी फिसल
मेरे अश्रुओं को देख वो गए मोम से पिघल
मेरी सारी परेशानियों को वो पल में देते हैं कुचल
कभी शिला से कठोर तो कभी रूई से कोमल
खुद कीचड़ में रहकर भी बनाया मुझे कमल
मुश्किलों में उनके साथ से हमेशा जाती मैं संभल
उनकी सिखाई बातों को सदा करती हूँ मैं अमल
कभी सूरज की तपिश तो कभी विधु सा शीतल
अपने अनुभवों से उन्होंने बनाया मुझे सशक्त और कुशल
है सिखाया उन्होंने कर्तव्य पथ पर रहना सदा अटल
अनंत, अप्रतिम, अद्वितीय, अतुलनीय
अविचल, अविरल, अविकल, अविफल
- दीपिका आनंद
#पितृ_दिवस_विशेष
