बड़ी रौशन डगर है और तुम हो
सितारों का सफ़र है और तुम हो
गुलाबी रात, शबनम, फूल, ख़ुशबू
ख़ुमारी का असर है और तुम हो
मोहब्बत एक दर्जा और आगे
मिरी शादी का घर है और तुम हो
तुम्हारे हिज्र में 'जो कट रही है!'
ज़माना बाख़बर है, और तुम हो!
- Deepak vikal

बड़ी रौशन डगर है और तुम हो
सितारों का सफ़र है और तुम हो
गुलाबी रात, शबनम, फूल, ख़ुशबू
ख़ुमारी का असर है और तुम हो
मोहब्बत एक दर्जा और आगे
मिरी शादी का घर है और तुम हो
तुम्हारे हिज्र में 'जो कट रही है!'
ज़माना बाख़बर है, और तुम हो!
- Deepak vikal