इस साल देश पर कुदरत का आया बहुत भारी कहर लगता है
हर गली हर गांव हर शहर खामोशी में बहुत अजीब लगता है
जिंदगी बचाने के लिए ठहरे हुए शहर देखकर अचंभा लगता है
कहते थे लोग हमने तरक्की कर डाली है शहरों में जाकर बहुत
लेकिन यहां तो बहुत लोग भूखे-प्यासे बेहद परेशान लगते हैं
अरे भाई यहां तो जिंदगी बचाने के लिए हालात यह हो गये हैं
कि आजकल देखकर इंसान को दूसरा इंसान डरने लगता है।।
दीपक कुमार त्यागी / हस्तक्षेप , @deepakgzb9 ,

