इक आँह भरी उसने, मौत को बाँहों में भरने के बाद, पर किनारे ना पहुँचा, लाख सेहरा से गुज़रने के बाद. कई सावन लिखे रब ने कलम से, पत्ते की लकीरों में, पर सारे के सारे, दरखतों की शाख से गिरने के बाद.
सब दाव-पैच सिखाए ज़िंदगी ने, ऐसे तज़ुर्बे की चोट पे, कि जीत लिखी पारी की, बाज़ी में सब हारने के बाद. शिद्दत से चला, कदम-दर-कदम इस कदर चला वो, कि मज़िल खुद चलकर आई, पर कदम ठहरने के बाद. हाथ रचाई हीना उसने, हुस्न रजाकर उम्र की ताक पे, पर हाथों में हाथ लिखा, रंग-ए-हीना उतरने के बाद. हर शाख सजाए गुल उसने, छेड़ शरमाई कलियों को, पर फलक से उतरी सहर, गुल से शब झरने के बाद. नज़र की डोर में पिरोह, हर्फ-हर्फ हाल-ए-दिल लिखा, वो समझे, पर समझ ना पाए, अर्ज़ शेर करने के बाद.