सब कुछ है पर कम लगता है
जाने क्यूँ हर दम  लगता है
कभी तो लगता वहम है माया
कभी ये सोच वहम लगता है
देखा नहीं भरोसा उस पर
साथ  है पर दुश्मन लगता है
हर दम आपाधापी है पर
प्यारा ये जीवन लगता है
कभी तो तपती धूप लगे और
कभी वही सावन लगता है
कभी किताबों में जो पढ़ा था
दुनिया में कंडम लगता है
बही में जिसकी कीमत ज़ीरो
उसी में अपना मन लगता है
बेशकीमती वही वस्तुयें
नहीं कि जिनमें धन लगता है