सब हमीं पर न टालिए साहब नज़र ख़ुद पर भी डालिये साहब हमसे ईमानदारी की उम्मीद अपना भी दिल खँगालिये साहब सारे कर्तव्य हमारे ही लिए ? और अधिकार क्या हुए?साहब सबको उपदेश देने से पहले अपना ईमाँ सम्भालिये साहब कुछ तो इंसान भी रह जाने दें सब न वोटों में ढालिए साहब सिर्फ बातों से ना बनेगी बात तीर भी कुछ निकालिये साहब बाहरी दुश्मनों से पहले तो घर के दुश्मन को मारिये साहब सिर्फ सपने सिर्फ सपने सिर्फ सपने कुछ हक़ीक़त में ढालिए साहब अफ़ज़लों ने जकड़ लिया है देश अब तो खंज़र निकालिये साहब