इस ओर भी नेता हैं और उस ओर भी नेता इंसान भी मिलेगा? या बस नेता ही नेता जब राजनीति लाशों पर ही करनी है तुझे शम्शान को ही घर तू बना क्यों नहीं लेता? जन्मों का इंतिज़ार भला क्यों करेंगे हम इस जन्म में ही उनको सज़ा क्यों नहीं देता? जो देश भर का पेट भरते रहते हैं हरदम भरपेट देश उनको ग़िज़ा क्यों नहीं देता? सुखसुविधा का सामान सभी जोड़ लिया पर जीवन हमें ये उतना मज़ा क्यों नहीं देता? जो रोज लड़ाती हों हमें,तुम्हें और सबको इंसां उन किताबों को जला क्यों नहीं देता?